राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के अंतर्गत चार राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान संग्राहलयों में से नेहरु विज्ञान केंद्र एक है, जो पश्चिमी क्षेत्र का मुख्यालय है जिसके अंतर्गत पांच विज्ञान केंद्र नागपुर, कोझिकोड, भोपाल, गोवा और धरमपुर में स्थित हैं, जो भारत के पश्चिमी क्षेत्र के लोगों के लिए कार्यरत है | इसके कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान शिक्षा कार्यक्रम, क्रियाकलाप एवं प्रतियोगिताएं, जो जन सामान्य के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभ पहुंचा रही हैं इत्यादि आती हैं |
नेहरु विज्ञान केंद्र, मुंबई में प्रतिवर्ष
700000
से अधिक दर्शक आ रहे हैं एवं तकनिकी के मूलभूत सिद्धांतों को मनोरंजक ढंग से अनुभव कर रहे हैं |
नेहरु विज्ञान केंद्र, डॉ. ई. मोज़ेस मार्ग, मुंबई –
400 018
पर, वरली नाका एवं महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के बीच में स्थित है, जो
14
एकड़ भूमि पर फैला हुआ है | केंद्र प्राक्रतिक एवं विद्यार्थियों को सीखने हेतु मुक्त पर्यावरण प्रदान करता है | जनसाधारण एवं विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग अपना अवकाश रचनात्मक विज्ञान शिक्षा के साथ व्यतीत करते हैं |
नेहरु विज्ञान केंद्र विज्ञान को रचनात्मक ढंग से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करता है जो मनोरंजक एवं उमंग से भरा हुआ होता है | इसके द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी में हुए विकासकार्यों का आम जनता तक पहुँचाया जाता है जिससे वे जागरूक एवं संपन्न हों साथ ही साथ उनका जीवनस्तर ऊँचा उठ सके | यह केंद्र विज्ञान की समझ एवं साक्षरता को बढाने के लिए निरंतर प्रयासरत है |
नेहरु विज्ञान केंद्र वर्ष के प्रत्येक दिन रविवार तथा राष्ट्रीय अवकाश सहित खुला रहता है |
(वर्ष में होली एवं दीपावली के दिन को छोड़कर)
प्रदर्शनी का समय : प्रातः
09
:30
बजे से सायं
6
बजे तक
टिकिट खिड़की समय :
प्रातः
09
:30
बजे से सायं
5
:30
बजे तक
कैसे पहुंचे :-
नेहरु विज्ञान केंद्र, लोक परिवहन जैसे रेलवे, बस, टेक्सी या निजी वाहन आदि से भी पहुंचा जा सकता है |
यह डा. ई. मोजेस मार्ग पर महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन से दक्षिण एवं वरली नाका से उत्तर की ओर स्थित है | (लगभग दोनों तरफ से
1
किलोमीटर दूरी पर स्थित है )
निकटतम बस स्टाप : जिजामाता नगर
निकटतम रेलवे स्टेशन: महालक्ष्मी (पश्चिमी रेलवे –
WR
), भायखला (मध्य रेलवे –
CR)
बस मार्ग :
50, 80
लिमिटेड,
91
लिमिटेड,
124, 154, 164, 165, 168, 172,
351